चित्तौड़गढ़। शिशुपालना गृह कार्यकर्ताओं की विभिन्न मांगों को लेकर राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष रेखा शर्मा द्वारा समस्त शिशु पालना गृह कार्यकर्ता की ओर से मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की गई।
प्रदेशाध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि सोमवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जिसमें शिशुपालना कार्यकर्ता को न्यूनतम वेतन 21 हजार दिये जाने, राज्य कर्मचारी घोषित करने, प्री-प्राईमरी टीचर का दर्जा दिलवाने, वर्ष 2021 की मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुरूप वंचित 10 प्रतिशत वृद्धि के आदेश में सुधार किये जाने सहित अपनी पन्द्रह सूत्री मांगों को मुख्यमंत्री द्वारा 2022-23 के बजट में पूर्ण किये जाने की पूरजोर मांग की गई। इस अवसर पर शोभा, दुर्गा, गुड्डी, कान्ता, किरण आदि कार्यकर्ताएँ उपस्थित रही।
0 टिप्पणियाँ