नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य धाकड का मंत्री आंजना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत


निम्बाहेड़ा। हाल ही में हुए मध्यप्रदेश राज्य के रतलाम जिला परिषद चुनाव में एक बार पूनः एतिहासिक विजय दर्ज करने वाले एवं पूर्व उपजिला प्रमुख डीपी धाकड़ अपने कई समर्थकों के साथ पेच परिसर स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे।जहां सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य डी.पी. धाकड़ एवं सरपच युसुफ खान का माल्यार्पण कर साफा बांधकर स्वागत अभिनन्दन किया। मंत्री आंजना ने विजेता प्रत्याशी एवं मौजूद समर्थकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई एवं शुभकामनाए दी।
इस अवसर पेच परिसर स्थित ब्लाॅक कांग्रेस कार्यालय पर नगरपालिका अध्यक्ष सुभाषचंद्र शारदा, उपाध्यक्ष परवेज अहमद, पूर्व विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद रविप्रकाश सोनी, जिला आयोजना समिति सदस्य एवं पार्षद मनोज पारख, जिला एस.टी.प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोहर सिंह आंजना, विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, पंचायत समिति सदस्य पिंकेश जैन, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि प्रहलाद धाकड़, पार्षद कालु कुमावत, जावेद खान, जिला सचिव कांग्रेस कमेटी एवं फलवा सरपंच भोपराज टांक, जिला फुटबाॅल संघ सचिव फेसल खान, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मुकेश धाकड़, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिग्वेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रोमिल चैधरी, छात्र संघ अध्यक्ष साजन सोनी, एन.एस.यु.आई. नगर अध्यक्ष विशाल वर्मा, विकास धाकड़, सुनील धाकड़, रामकिशन चोधरी, सरपंच अरनिया जोशी गजेन्द्र पालीवाल, सरपंच डला किशनपुरा बाबुलाल धाकड़, गादोला सरपंच प्रतिनिधि देवीलाल रावत, गीतालाल धाकड, राजेश अस्तोलिया, अशोक धाकड़, भवरलाल मीणा लालचंद मीणा, जसपाल आंजना, सुनील आंजना, शान्तिलाल मेघवाल, शान्तिलाल मेधववाल, रोहित राठौर, राकेश कुमावत, दीपक धाकड़, हेमन्त धाकड़, अजय सिंह, मुकेश माली, राहुल धाकड़, हितेश धाकड़, देवीलाल रावत, हरीशचंद्र शर्मा, नितेश आंजना, पंकज शर्मा, दुर्गेश भराडिया, एस.सी प्रकोष्ठ ब्लाॅक उपाध्यक्ष इन्द्रजीत बारेठ, श्रवण आंजना सैकड़ो की संख्या में समर्थक एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ