विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन


निम्बाहेड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 75वें स्थापना दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई निम्बाहेड़ा द्वारा 12 वीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों सम्मानित किया गया। जिसमें 130 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कान्हा रावत ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला संयोजक महेंद्र सिंह नगर मंत्री लक्षराज सिंह मंच पर उपस्थित रहे।
जिला सयोजक महेंद्र सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि छात्र कल का नहीं आज का नागरिक है व एबीवीपी की 75 वर्ष यात्रा में किस तरह विद्यार्थियों के लिए ही संघर्ष किया, जब भी देश में विद्यार्थियों को जरूरत पड़ी है। वह पर विद्यार्थी परिषद अग्रिम पंक्ति में विद्यार्थियों के साथ खड़ा मिला है, जम्मू में राष्ट्रीय ध्वज फहराना हो, सबसे पहले विधार्थी परिषद ने किया विद्यार्थी परिषद ज्ञान शील एकता की परिभाषा में खरा उतरा है।
लक्ष्मीनारायण कुमावत ने बताया कि विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य किस तरह समाज में उत्कृष्ट है, विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के हितों कार्य करती है तथा परिषद का इतिहास व कार्य शैली के बारे में बताते हुए परिषद से जुड़ने का आह्वान किया। नगर सह मंत्री राज सिंघवी ने सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर मोना गायरी, सोनिया टेकवानी, भूमिका पासी, सोनल अस्तोलिय, अंजील कुमावत, पवन धाकड़, प्रतीक जैन कुशाल चौहान, पियूष असतोलिया, नीरज शर्मा, दीपक साहू, देवेंद्र कुमावत, प्रहलाद सेन, शुभम पंडित, कार्तिक जोशी, जतिन पुरुस्वानी, अमन बाहेती, सुजल बचावट, अनुनय काबरा, भरत वाथरा, दक्ष सिंह , अक्षय राणावत, भोमेश प्रधान, आदि कार्यकर्ताओ ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी व आने वाले साल में विधार्थी परिषद की रूप रेखा के बारे में बताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ