चित्तौड़गढ़, (सलमान)। किला रोड़ स्थित सुखवाल समाज के नोहरे में मनोज सुखवाल की अध्यक्षता में सुखवाल समाज की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें गुरु पूर्णिमा के पावन दिन पर श्रृंगी जयंती को भव्य रूप से दो दिवसीय मनाये जाने का निर्णय हुआ। सचिव महेश सुखवाल ने बताया कि पिछले दो वर्षों से कोरोना महामारी के चलते जयंती नहीं मनाई गई। इस बार जयंती को भव्य रूप से मनाने को लेकर सभी समाजजनों में भारी उत्साह है। 12 व 13 जुलाई को मनाई जाने वाली जयंती में 12 जुलाई को दिन में मेहंदी, रंगोली, सामान्य ज्ञान आदि रोचक प्रतियोगिता के साथ शाम को सांस्कृति कार्यक्रम में गीत, भजन, कविता व नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 13 जुलाई को प्रातः 8 बजे सामान्य चिकित्सालय में रक्तदान किया जायेगा, उसके पश्चात् हवन होगा। दोपहर में प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा। सायं 5 बजे शोभायात्रा होगी उसमें पश्चात् सभी समाजजनों का सामूहिक भोज कार्यक्रम का आयोजन होगा। बैठक में विट्ठल पाण्डे, भवानीशंकर पाण्ड्या, बाबुलाल पुरोहित, किशन ओझा, विष्णुदत्त ओझा, घनश्याम व्यास, गोपाल पुरोहित, मुकेश पुरोहित, गोतम पाण्ड्या, जितेन्द्र तिवाड़ी, सत्यनारायण उपाध्याय, महेश शर्मा, भेरूशंकर पुरोहित आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ