पानी भरने के दौरान 11 केवी का टूटा तार, माँ-बेटी झुलसी


चित्तौड़गढ़। बस्सी क्षेत्र के घोसुण्डी ग्राम पंचायत के सोनगरों की खेड़ी गांव में पानी भरने के दौरान 11 केवी की विद्युत लाइन टूट कर गिर जाने से एक मां बेटी करंट से झुलस गई। जिन्हें चिकित्सालय लाया गया जहां से चित्तौडग़ढ़ रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह सोनगरों की खेड़ी गांव में 8 बजे गेंदी बाई और उनकी पुत्री मुरला पिता गणपत लाल बैरवा हेण्डपंप पर पानी भरने गई। इसी दौरान वहां से गुजर रही 11 केवी बिजली की लाइन टूट कर गिर गई जिससे वे दोनों झुलस गई और उन्हें करंट लग गया। इसी दौरान वहां मौजूद गांव के लोगों और गणपत लाल बैरवा के पुत्र ने तार हटाकर अस्पताल पहुंचाया और बिजली विभाग के फोन कर लाइन बंद करवाई। बाद में बस्सी चिकित्सालय में उपचार के बाद दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर किया है। इधर हादसा होने के बाद करीब 10 घंटें तक क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। इस संबंध में पीडि़त गेंदी बाई के पुत्र सोमपाल ने बस्सी थाने में रिपोर्ट देकर बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बिजली के तार पहले भी कई बार टूट चुके है और विभाग को अवगत कराया गया है लेकिन विभाग की लापरवाही से कई बार हादसे हो चुके है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ