चित्तौड़गढ़। आम जनता को निशुल्क चिकित्सा सुविधा मिले और उसको समय पर ईलाज हो सके इसको लेकर भी चित्तौडगढ सेवा संस्थान संस्थान संरक्षक सांसद सी पी जोशी के जन्मदिन पर विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर रहा है।
उपरोक्त आयोजन को लेकर संस्थान पदाधिकारीगण ने गुरूवार को प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। संस्थान अध्यक्ष गोविंद गोपाल ईनाणी और डाॅक्टर धर्मेंद्र जैन ने बताया कि संस्थान द्वारा कैंसर, हार्ट, हड्डी, स्किन, आँख, दंत सहित सभी बीमारियो के कई विशेषज्ञ आएंगे। 4 नवंबर को मेवाड गर्ल्स काॅलेज गांधीनगर चित्तौडगढ में आयोजित उपरोक्त शिविर में डाॅक्टर की अनुशंसा पर विभिन्न जांचे भी निशुल्क करवायी जायेगी। इस अवसर पर संस्थान के अनिल शिशोदिया, राधा कृष्ण गदिया, विनोद चपलोत, भरत माहेश्वरी, शांति लाल भराडिया,हर्ष वर्धन सिंह रूद, रघु शर्मा, श्रवण सिंह राव, गौरव त्यागी, पंकज बसेर, पवन पटवारी, किशन पिछोलिया, बलवंत बाघमार, अर्जुन बैरवा आदि उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ