भदेसर। भारतीय जनता पार्टी मंडल भदेसर विधानसभा चित्तौड़गढ़ का दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आगामी 30 अक्टूबर को भदेसर उपखंड मुख्यालय स्थित एमके रिसोर्ट एवं वाटिका में आयोजित किया जाएगा मंडल अध्यक्ष पवन आचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के आतिथ्य में आयोजित किया जाएगा बैठक में वर्तमान एवं पूर्व प्रदेश व जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, सह संयोजक, प्रभारी, व सहप्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी, सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व कार्यकारिणी एवं कार्यकर्ता, प्रधान, उपप्रधान, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य,सरपंच,वार्ड पंच एवं जनप्रतिनिधि, सभी वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ता भाग लेंगे।
0 टिप्पणियाँ