समता युवा संघ द्वारा आयोजित शिविर में हुआ 51 यूनिट का रक्तदान


 भदेसर, (शेलेन्द्र जैन)। आचार्य नानेश के 23वें पुण्य स्मृति दिवस एवं आचार्य रामलाल महाराज के आचार्य पदारोहण दिवस के उपलक्ष में समता युवा संघ एवं श्री संघ द्वारा रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन समता भवन परिसर में किया गया। समता युवा संघ के अध्यक्ष अक्षय दशोरीया ने बताया कि शिविर प्रातः 10 बजे प्रारंभ किया गया। रक्तदान शिविर में सांवलियाजी जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक चित्तौड़गढ़ की टीम पहुंची। टीम प्रभारी डॉक्टर अनिल कुमार सैनी, प्रयोगशाला सहायक दिनेश साहू, नर्सिंग स्टूडेंट महेश खटीक, ज्योति जीनगर, प्रियांशी सेन एवं संदीप के द्वारा रक्त संग्रह किया गया। ब्लड बैंक की पूरी टीम का श्रीसंघ एवं समता युवा संघ द्वारा स्वागत किया गया एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। रक्तदान शिविर में कुल 51 यूनिट का रक्तदान हुआ। वही रक्तदान शिविर में नारी शक्ति ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान शिविर में पंचायत समिति सदस्य सीमा शर्मा एवं भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष पवन आचार्य ने शिविर का अवलोकन किया। तत्पश्चात दोनों ने सामूहिक रूप से रक्तदान किया। इस रक्तदान शिविर में भदेसर पुलिस के जवानों ने भी पहुंचकर बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर रक्तदान किया। शिविर में आसावरा माता चिकारड़ा एवं लसडावन श्री संघ के सदस्य पहुंचे एवं रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ नवकार मंत्र की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं मंगलाचरण के साथ किया गया।

 शिविर में इनका रहा सहयोग 

समता युवा संघ द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में स्थानीय श्री संघ के उपाध्यक्ष अशोक मोदी संरक्षक माणकलाल खटोड़ पारसमल मोदी हिम्मत लाल नाहर सहित कोमल चंद मोदी प्रकाश नाहर सुरेश सरूपरिया संपत लाल दशोरिया अभय मोदी महावीर इंटरनेशनल के सचिव उदय सिंह भाटी पेंशनर समाज के कृष्ण वल्लभ भट्ट शांत क्रांत संघ के अध्यक्ष सोहनलाल गेलड़ा मेहता श्री संघ के उमेश चंद्र मेहता भारत सिंह मेहता सरपंच प्रतिनिधि रघुवीर सिंह युवा मोर्चा के प्रकाश भट्ट पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि हीरालाल राय का समता युवा संघ के अध्यक्ष अक्षय  दशोरिया मंत्री अनिल मोदी कोषाध्यक्ष हरीश नाहर मेवाड़ अंचल तरुण शक्ति संयोजक मोहित खटोड़ महिला मंडल बालक बालिका मंडल बहू मंडल सहित विभिन्न समाज के पदाधिकारी सदस्य एवं सामाजिक धार्मिक संगठनों ने इस आयोजित रक्तदान शिविर में सहयोग किया ।
रक्तदान शिविर के पश्चात सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिस का संचालन शैलेंद्र जैन के द्वारा किया गया समापन समारोह में अतिथियों का स्वागत कर स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ