चित्तौड़गढ़। अध्यक्ष राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण बोर्ड सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के मुख्य आतिथ्य में आज महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित श्रीनाथ वाटिका में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रस्तावित चित्तौड़गढ़ की यात्रा की आवश्यक तैयारियों को लेकर एवं जीएसएस चुनाव में निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सदस्य का स्वागत सम्मान समारोह, दिपावली मिलन समारोह, कांग्रेस संगठनात्मक चर्चा हेतु आयोजित हुई।
शहर एवं ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस शहर एवं ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की और से आयोजित इस कार्यक्रम में सहकारी समितियों के निर्वाचित प्रतिनिधि, चितौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनो की हजारों की संख्या में उपस्तिथि रही।
कार्यक्रम में अध्यक्ष राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण बोर्ड सुरेंद्र सिंह जाडावत ने 87 जीएसएस चुनाव में निर्वाचित अध्यक्ष,उपाध्यक्ष सदस्य का माला,उपरना,पहनाकर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
कार्यकम को सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा है की राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आगामी दिनों में संभावित यात्रा को लेकर कहा है की इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण व अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण एव शिलान्यास करेगे उन्होंने आंकड़े जारी करते हुए सम्बोधन में कहा है की चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में चंबल परियोजना में होने वाले 1025 करोड रुपए की योजना जिसमे जिसमें कुल 56640 पेयजल कनेक्शन होंगे, सहकारिता विभाग में लाभान्वित किसानों की संख्या 10619 दिन के 59 करोड़ 70 लाख 84 हजार रूपये माफ हुए इसी क्रम में भूमि विकास बैंक से लाभान्वित किसानों की संख्या 46 है जिनकी 25 लाख 4 हजार रूपये माफ हुए, वीडियो द्वारा चित्तौड़गढ़ में पेंशन योजना से 48790 लोगो को पेंशन की राशि प्रतिमाह 4 करोड़ 87 कहा रूपये प्राप्त हो रही है, कोराना में मिलने वाली सहायता के रूप में 80 विधवा महिलाओं के प्रति महिला 1 लाख रुपए की सहायता मिली इसी प्रकार दिव्यांग जनों को 11 स्कूटी प्राप्त हुए, स्वास्थ्य बीमा योजना के अंदर चित्तौड़गढ़ में कुल लाभान्वित 21482 व्यक्तियों को 14 करोड़ 32 लाख 65 हजार रूपये की छूट राशि का लाभ मिला, चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में विद्युत कुल शहर अथवा ग्रामीण उपभोक्ता परिवार 59817 में से 21331 उपभोक्ताओ को शून्य बिल का लाभ मिल जिन्हे कुल 2 करोड़ 91 लाख 93 हजार की छूट प्राप्त हुई इसी प्रकार कृषि के कुल 10520 उपभोक्ता में से 10 हजार कृषि उपभोक्ता के 2 करोड़ 10 लाख 40 हजार रूपए के शून्य बिल आए।
राज्यमंत्री ने आंकड़े जारी करते हुए कहा है की विधानसभा क्षेत्र के 3 वर्षों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग शिक्षा विभाग ऊर्जा विभाग जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग पशुपालन विभाग तकनीकी शिक्षा विभाग शिक्षा विभाग राजस्व विभाग सार्वजनिक निर्माण विभाग जल संसाधन विभाग रोजगार विभाग प्रशासन गांव के संग अभियान पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ नगर विकास न्यास द्वारा 1196.91 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत हुए तथा अभी वर्तमान में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा कुल 88 सड़क 166.174 किमी के लिए 89.65 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए जिनका कार्य चल रहा है।
राज्य मंत्री ने भाजपा शासन एवं कांग्रेस शासन की तुलना करते हुए कहा है कि भाजपा के स्थानीय नेता जिनकी सीएचसी सेंटर की होती है वहीं काग्रेस की सोच मेडिकल कॉलेज हैं इसी प्रकार भाजपा नेता एक ट्यूबवेल की सोच रखते हैं हमारी सोच चंबल 1025 करोड़ की योजना है जिसका लाभ आगामी 50 वर्ष तक मिलेगा इसी तरह उनकी सोच एक सामुदायिक भवन की रहती है और हमारी सोच करोड़ों रुपए खर्च कर इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम जनता को सुपुर्द करने की रही है।
हमारे विजन के बूते हमारे कार्यकर्ता जितने वोटो से जीते है उसके दुगुने वोटो से हारकर उनके अहंकार का जवाब देगी तथा चित्तौड़गढ़ की सीट कांग्रेस की झोली में डालकर 2023 में कांग्रेस की सरकार बनाएगे।
कार्यक्रम में मंचासिन शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश मूंदड़ा, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोक चंद जाट,नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा,बस्सी सरपंच जनक सिंह,पीसीसी सदस्य प्रमोद सिंह सिसोदिया, रमेश नाथ योगी,संगठन महामंत्री करण सिंह,पूर्व पीसीसी रामलाल जाट,ठा. ऋतुराज सिंह शक्तावत,उपसभापति कैलाश पंवार एनएसयूआई जिला अध्यक्ष कविश शर्मा संचालन आजाद पालीवाल ने किया कार्यक्रम में ओछड़ी के ठा. ऋतुराज सिंह शक्तावत को सम्मानित कर कांग्रेस की सक्रिय सदस्यता के रूप में सदस्यता ग्रहण करने में वी.डी.दशोरा रिटायर्ड प्रिसिपल, कन्हेयालाल सेन धीरजी खेड़ा थे,कार्यक्रम में अभिमन्यु सिंह जाड़ावत पार्षद बालमुकुंद मालीवाल,सुमंत सुवालका,रणजीत लोठ, पूर्व प्रवक्ता महेन्द्र शर्मा,संदीप सिंह शम्मी,विजय चौहान,मोहन सिंह भाटी,सरपंच रघुवीर सिंह,शैतान सिंह,गोपाल कुमावत,सावन श्रीमाली,राजेश सोनी, रामगोपाल लोहार,टिंकू धमानी,देवराज साहू, कन्हैया लाल माली, सत्यनारायण मूंदड़ा,कमल गुर्जर,दीनदयाल जाट,सुनील जाट,रतनलाल जाट,अकरम हुसैन,शंभुलाल प्रजापत,सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ