निम्बाहेड़ा में बाईक की डिक्की से उड़ाएं अज्ञात बदमाशों ने 5 लाख

चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा नगर के कल्याण चौक स्थित बेकरी की दुकान के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल की डिक्की से 5 लाख रुपए अज्ञात चोरों ने उड़ा लिए।
निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र में सुबह साढ़े ग्यारह बजे के लगभग यह वारदात हुई हैं। पीड़ित व्यक्ति द्वारा बैंक से रुपए निकला कर जैसे ही रवाना हुआ वही से किसी शख्स ने बाइक की रेकी की। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस सीआई फूलचंद टेलर मौके पर पहुंचे। वारदात स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों से मिले फुटेज के अनुसार पुलिस टीमों को रवाना किया हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ