नेहरु युवा केंद्र द्वारा 19 अक्टूबर को क्लीन इंडिया 2 मेगा ड्राइव

चित्तौड़गढ़। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के जिला इकाई नेहरु युवा केंद्र चित्तौडगढ द्वारा 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत 2.0 का सफल आयोजन किया गया है। जिला युवा अधिकारी सुमित यादव ने बताया की कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता  संदेश का प्रसार करने के लिए- सभी नकारात्मक विचारों, ईर्ष्या, आत्म-संदेह, असहायता की भावना से छुटकारा पाने के लिए और बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मकता, आशा और आत्मविश्वास को अपनाने के लिए, समाज के सभी वर्गों, पंचायती राज संस्थाओं और गैर-सरकारी संगठनों सहित सरकारी संगठनों को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और कचरा मुक्त रखने के लिए नागरिकों में जागरूकता और गर्व की भावना पैदा करने के लिए शामिल करना, जनभागीदारी के माध्यम से कार्यक्रम को जन आंदोलन बनाना, स्वच्छ कालरू अमृत कालश के मंत्र का प्रचार करने के लिए आदि। इसके अंतर्गत जिले के सभी युवा मंडलों ने ग्राम पंचायतो, स्कूल, प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र, आंगनवाडी केंद्र, व स्थानीय प्रशासन के सहयोग से प्लास्टिक वेस्ट एकत्र किया गया। इसके अंतर्गत निम्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। देश के सभी जिलों में सार्वजनिक स्थानों और घरों की सफाई का आयोजन करना, डोर टू डोर अभियान के माध्यम से कचरा एकत्रीकरण, ऐतिहासिक स्मारकों और विरासत स्थलों, सामुदायिक केंद्रों, युवा मंडलोंध्महिला मंडल भवनों, स्कूल भवनों, पंचायत भवनों आदि के लिए रखरखाव और सौंदर्यीकरण अभियान, श्रमदान (स्वैच्छिक कार्य शिविर), गाद निकालने और जल निकायों की सफाई के माध्यम से सफाई और रखरखाव, ऐतिहासिक स्मारकों और विरासत स्थलों, स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारकों, गुमनाम नायकों से जुड़े स्थानों आदि के लिए रखरखाव और सौंदर्यीकरण अभियान।
इसी क्रम में संगठन मुख्यालय के निर्देशानुसार 19 अक्टूबर को क्लीन  इंडिया 2.0 मेगा ड्राइव का आयोजन किया जावेगा जिसके अंतर्गत जिले के समस्त ब्लाक व गाँवो में स्वच्छता कार्य व प्लास्टिक कचरा एकत्रीकरण किया जावेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ