सांवलियाजी (उमेश तिवारी)। पुलिस थाना मण्डफिया सांवलियाजी के द्वारा सट्टा खेलते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा की राशि जब्त की। पुलिस थाना मण्डफिया सांवलियाजी के थानाधिकारी उपनिरीक्षक ओम सिंह चुंडावत ने बताया कि सोमवार रात्रि में मुखबिर से प्राप्त सूचना के अनुसार सांवलियाजी कस्बे की विस्थापित कॉलोनी में स्थित होटल न्यू नवरंग के पास कुछ युवकों के द्वारा सट्टा खेलने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस थाना मण्डफिया सांवलियाजी के एएसआई कुंदन सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे व सट्टा खेलते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9 हजार 500 रुपए बरामद किए। पुलिस के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सादलखेडा निवासी युसुफ पुत्र हनीफ, कुरेठा निवासी डालचंद पुत्र रामलाल गुर्जर तथा सांवलियाजी निवासी गौतम पुत्र केसुलाल तेली को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया तथा तीनों आरोपियों को जमानत पर रिहा किया गया।
0 टिप्पणियाँ