सांवलियाजी, (उमेश तिवारी)। आयुर्वेद विभाग के निदेशक व उपनिदेशक डॉ. वीरेंद्र सोहाया के निर्देशानुसार जिले के सभी राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय चिकित्सालय में मनाया जा रहा धनवंतरी सप्ताह। जिसके अंतर्गत हो रहे विभिन्न आयोजन सोमवार से शुरू हुए सप्ताह के अंतर्गत प्रथम दिन पंचवटी अभियान में राजकीय संस्कृत उच्च प्राथमिक विद्यालय सांवलियाजी में लगाए औषधीय पेड़ पौधे व उनकी सार संभाल की गई। साथ ही गूलर वृक्ष भी लगाया गया। मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मण्डफिया सांवलियाजी में स्वास्थ्य आयुर्वेद जागरूकता रैली व स्वास्थ्य आयुर्वेद स्वस्थ जीवन शैली परिचर्चा की गई।
इस दौरान डॉ. महेंद्र कुमार जाजोरिया ने छात्र छात्राओं को स्वस्थ रहने के गुर बताए गए। आने वाले दिनों में स्वास्थ्य परीक्षण, बुजुर्गो व वृद्ध लोगों के आयुर्वेद परिचर्चा आदि कई आयोजन करते हुए धनवंतरी जयंती धन तेरस पर समापन होगा। जिसमे धनवंतरी त्रयोदशी पर पूजा अर्चना ग्राम वासियों के स्वास्थ्य की मंगल कामना की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ