सांवलियाजी (उमेश तिवारी)। विद्यार्थियों ने मनाया दीपोत्सव व बनाई आर्कषक रंगोलियाँ। चिकारड़ा कस्बे में स्थित श्री देवनारायण शिक्षण संस्थान माध्यमिक विद्यालय में दीपावली पूर्व ही विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय में दीपोत्सव मनाया गया। राजमल सौलंकी ने बताया कि दीपोत्सव को लेकर एक प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें रंगोली प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार से अलग अलग दल बना कर रंगों के द्वारा रंगोलियाँ बनाई। रंगोलियाँ आकर्षण का केन्द्र रही। बच्चों द्वारा भारत का नक्शा बनाकर भी रंगोली बनाई जिसमें दीपक जलाकर दीपों के माध्यम से सभी राज्यो को प्रदर्शित किया गया। यह रंगोली आकर्षण का केन्द्र रही। इस मौके पर विद्यालय डायरेक्टर सीताराम गुर्जर, पारसमल जैन आदि ने बच्चों के द्वारा बनाई गई रंगोलियाँ का अवलोकन कर बच्चों का हौसला अफजाई किया। इस मौके पर शिक्षक बाबूलाल सुथार, हरीश तेली, देवनारायण छिपा, आशा सुथार, नीतू दोसाया, भूमिका साहू, शीतल सेन, सुशीला गाडरी, नेहा वैष्णव, ज्योति खण्डेलवाल, वंदना सोनी, दुर्गा खण्डेलवाल, सुनीता सोनी आदि उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ