सैलून पर छात्राओं को दिया सौन्दर्य सेवाओं का प्रशिक्षण


चित्तौड़गढ़। व्यावसायिक शिक्षा ब्यूटी एण्ड वेलनेस की छात्राओं को प्रभारी के नेतृत्व में कलेक्ट्री चैराहा स्थित ओ.के. सैलून पर औद्योगिक भ्रमण के तहत प्रशिक्षण दिया गया।
वोकेशनल प्रभारी लीला दशोरा ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा ब्यूटी एण्ड वेलनेस की छात्राओं को संस्था प्रधान श्रीमती प्रज्ञा जैन की अनुमति पर कलेक्ट्री चैराहा स्थित ओके सैलून पर औद्योगिक भ्रमण के तहत श्रीमती सुमन योगी द्वारा प्रशिक्षण करवाया गया। प्रशिक्षण के दौरान रतन वर्मा, नन्दिनी, अनुराधा सेन, मुकेश सेन ने सेवाएँ दी। भ्रमण के दौरान कौशल शिक्षा के प्रति छात्रों में उत्साह दिखाई दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ