चित्तौड़गढ़। एचडीएफसी बैंक चित्तौड़गढ़ में टाटा एएआई इंश्योरेंस के कॉरपोरेट अकाउंट मैनेजर हर्ष अग्रवाल को राजस्थान राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑस्ट्रेलिया में चीफ बैंक ऑफिसर वेंकी चलम, नेशनल हेड रवि सेतुरमन एवं वाइस प्रेसीडेंट रमेश विश्वनाथन द्वारा सम्मानित किया गया।
स्वदेश लौटने पर महाराणा प्रताप हवाई अड्डा पर टाटा एएआई के सर्किल मैनेजर विक्रांत भंडारी एवम उदयपुर टेरिटरी मैनेजर अंकित सोनी रमन भार्गव के द्वारा अभिनंदन किया गया। अग्रवाल ने इस सम्मान का श्रेय अपने पिता जगदीश चन्द्र अग्रवाल व माता अनिता देवी के साथ एचडीएफसी बैंक शाखा चित्तौड़गढ़, कपासन और निम्बाहेड़ा के समस्त कर्मचारियों को दिया। अग्रवाल के सम्मानित होने पर मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बागुण्ड स्थिति श्री सांवलियाजी मंदिर में उपरणा पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर पीयूष स्वर्णकार, राधे सुथार, किशन जाट, मोहित सुथार, विभांशु बंसल, गौरव सुथार, रुद्र सोनी, लोकेश जांगिड़, युवराज, विशाल, गौरव सोनी, रोहित, रतन, अभिषेक, नमित, ललित, कमलेश, अंकित, मीत आदि उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ