अमरा भगत अन्नपूर्णा कमेटी की पहल स्वतंत्र विचरण करने वाली गौ माता को खिलाई लापसी शैलेंद्र जैन की रिपोर्ट

भदेसर शैलेंद्र जैन
 अमरा भगत अन्नपूर्णा रसोई अनगढ़ बावजी नरबदीया के तत्वाधान में स्वतंत्र विचरण करने वाली गायों के लिए 24 क्विंटल लापसी जन सहयोग से बनाई एवं आसपास के 50  गांव में जाकर कर गौ माता को वितरण किया गया गौ माता का पूजन कर मेहंदी गुलाल एवं माला भी लगाई गई सेवा का कार्य गुरुवार प्रातः प्रारंभ हुआ जो देर रात्रि तक जारी रहा समाजसेवी उदय लाल गाडरी ने बताया कि गौ माता की सेवा का यह पहला प्रयास है इसमें जन सहयोग के रूप में आमजन से तेल गुड़ की खोपरा रवा दलिया आदि प्राप्त किया गया तथा वाहन वितरण करने वाली टीम एवं रसोइयों के द्वारा निशुल्क सहयोग दिया गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ