चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चित्तौड़गढ़ द्वारा विधायक सेवा केंद्र पर महाकाल कॉरिडोर के लोकार्पण का कार्यक्रम हजारेश्वर मठाधीश मंहत चंद्रभारती एवं संत विनोद यति के सानिध्य में लाइव देखा गया। भाजपा नगर मीडिया प्रमुख मनोज पारीक ने बताया कि इस अवसर पर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि प्रधान सेवक मोदी के संग आज पूरा देश शिवमय हो गया। सिर पर चंदन सफेद जमा एवं केसरिया साफी पहन पीएम मोदी ने स्वयं मंत्रों का उच्चारण करते हुए महाकाल की पूजा अर्चना की।
आक्या ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश अभूतपूर्व प्रगति कर रहा है प्रधानमंत्री ने अभूतपूर्व कार्य प्रारंभ करते हुए
अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण काशी विश्वनाथ मंदिर का भव्य गलियारा एवं सौन्दर्यकरण केदारनाथ धाम का कायाकल्प, चार धाम यात्रा को विश्व स्तरीय बनाना, करतारपुर कोरिडोर का निर्माण एवं दर्शनार्थियों के लिए बिना वीजा के खोलना, बुद्ध सर्किट, जैन सर्किट का निर्माण सहित ऐसे अनेकों सांस्कृतिक पुनरूत्थान के कार्य हैं जो दुनिया में भारत की विशिष्ट पहचान को पुर्नस्थापित कर रहे हैं और भारत की एकता और अखंडता को मजबूत कर रहे हैं। यह सब प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व के कारण ही संभव हो पा रहा हैं। इसी कड़ी में एक और ऐतिहासिक कार्य मंगलवार को प्रधानमंत्री ने 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक भगवान महाकाल के भव्य गलियारा निर्माण, जिसे "महाकाल लोक" का नाम दिया गया हैं राष्ट्र को समर्पित किया। कार्यक्रम के अंत में नगर संयोजक लोकेश त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र झंवर ,नगर महामंत्री एवं कार्यक्रम के जिला संयोजक विश्वनाथ टांक, सह संयोजक राजन माली, रेणु मिश्रा, नगर संयोजक लोकेश त्रिपाठी, नगर महामंत्री अनिल ईनाणी, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, पूर्व नगर अध्यक्ष नरेंद्र पोखरना, नगर उपाध्यक्ष अनिल भटनागर, गोपाल नीलमणि, नगर मंत्री कमल अग्रवाल, चेतन गौड, सुनील लड्ढा, फतेह लाल भडकत्या, दिलीप धाकड़, सतनारायण वैष्णव, कैलाश वैष्णव, रवि विराणी, किशन गुर्जर, पार्षद हरीश ईनाणी, रजनीश भट्ट, शिव शर्मा, जाकिर कुरेशी, सुनील रजक, गोपाल धाकड़, दिलीप धाकड़, राजेश मोची, दिनेश मुंदडा, योगेश सोनी, नंदकिशोर लोहार, सुनीता शर्मा, ज्योत्सना चौधरी, गायत्री उपाध्याय ,यशोदा टेलर,भारती वैष्णव, अनिल मीणा, विनीत तिवारी आदि उपस्तिथ थे।
0 टिप्पणियाँ