विद्युत लाइन व ट्रांसफार्मर से छेड़छाड़ करने वाले युवक के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग

(माय सर्कल न्यूज़)
कपासन, (अंकित वैष्णव)। रखरखाव कार्य के दौरान विद्युत लाइन व ट्रांसफार्मर से छेड़छाड़ करने वाले युवक के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर निगम कर्मचारियों ने पुलिस अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
आपको बता दे की रखरखाव कार्य को लेकर विद्युत विभाग के कार्मिक शट डाउन लेकर पोल पर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने अपने स्वार्थ के लिये पास से निकल रहे फिडर से अवैध रूप से अपने ट्रांसफार्मर पर तार डाल कर कृषि कार्य करने लग गया। जिससे शट डाउन वाली लाइन में विद्युत प्रवाह चालू हो गया। जिससे विद्युत लाइन पर कार्यरत श्रमिकों को विद्युत आघात लगा। जिसको लेकर निगम कर्मचारियों ने थानाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर अवैध रूप से विद्युत लाइन के साथ छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ