मेवाड़ क्षत्रिय सेना ने किया शस्त्र पूजन

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ क्षत्रिय सेना के संरक्षक मंडल के निर्देशन में विजयादशमी पर जौहर भवन गांधीनगर में सती माता की पूजा अर्चना कर शस्त्र पूजन किया गया।
राजेन्द्र सिंह खेड़िया ने बताया कि विजयादशमी के शुभ अवसर पर संरक्षक लालसिंह भाटियों का खेड़ा, गोपाल सिंह राठौड़, गोवर्धनसिंह भाटियों का खेड़ा एवं राजेन्द्र सिंह पुठोली की अध्यक्षता में शस्त्र पूजन आयोजित किया गया जिसमें तहसील पदाधिकारियों एवं सभी सदस्यगणों ने अपने अपने अस्त्र शस्त्रों की सामूहिक पूजा की और आगे भी प्रतिवर्ष विजयादशमी पर सामूहिक शस्त्र पूजा की परम्परा को निर्वहन किये जाने का संकल्प लिया जिससे आने वाली पीढ़ी को अपने इतिहास और संस्कृति की शिक्षा मिले। कार्यक्रम के दौरान नवपदस्थापित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्जुनसिंह शेखावत को भी संगठन द्वारा उपरना ओढ़ा, माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ऋतुराज सिंह ओछड़ी, चन्द्रसिंह सामेर, जेपी बन्ना चन्देरिया, लोकेन्द्र सिंह पुठोली, खुशवीरसिंह रूद, भीमसिंह राशमी, भूरसिंह किशनियाखेड़ी, हिम्मतसिंह चरपोटिया, समरथसिंह शेखावत, भगवतसिंह चोगावड़ी, अमरसिंह चन्देरिया, सूर्यभानसिंह जाड़ोली, हेमेन्द्रसिंह ब्यावर आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ