चित्तौड़गढ़। स्टूडेंट फ़ॉर सेवा, राष्ट्रव्यापी रक्त घट अभियान के तहत विद्यार्थियों का रजिट्रेशन किया गया है।
जिला संयोजक महेंद्र सिंह ने बताया की जिले राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय की महाविद्यालय इकाई की घोषणा की गयी। जिसमें इकाई अध्यक्ष अर्पित वैष्णव और इकाई सचिव शत्येन्द्र सिह को नविन दायित्व दिया गया। महाविद्यालय में सदस्यता अभियान भी चला कर विद्यार्थियो को विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ग्रहण कराई।
इस दौरान महाविद्यालय मे प्रान्त सह मंत्री रतन वैष्णव का प्रवास रहा वैष्णव ने विद्यार्थियो को संबोधित करते हुए विद्यार्थी परिषद की स्थापना काल से लेकर आज तक की यात्रा के बारे मे बताया और बताया की विद्यार्थी किस प्रकार अपनी पढाई के साथ साथ समाज और देश के लिए कार्य कर सकता है और किस तरह से अपने महाविद्यालय मे विभिन्न तरह की गतिविधिया कर हम अपने महाविद्यालय को और बेहतर बना सके और विद्यार्थीयो को यह भी संबोधित करते हुए कहा की विद्यार्थी चाहे किसी भी क्षेत्र मे अपना अध्ययन कर रहा हो लेकिन उस विद्यार्थी के मन में सबसे पहले राष्ट्र होना चाहिए। छात्रसंघ अध्यक्ष भरत मेनारिया, नगर सह-मंत्री गणपत मेघवाल, अंग्रेजी व्याख्यता शुभम बैरागी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान महाविद्यालय के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। नगर सह मंत्री गणपत मेघवाल ने बताया की नगर के कन्या महाविद्यालय व पॉलिटेक्निक महाविद्यालय मे सेवार्थ विद्यार्थी द्वारा अभियान चला कर विद्यार्थीयो को रक्तघट बनने के लिए पंजीकरण करवाया और रक्त दान करने लिए प्रेरित किया। छात्रसंघ अध्यक्ष भरत नगर ने बताया कि कल पीजी महाविद्यालय में रक्तघट अभियान का पंजीयन कराया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ