सेवानिवृत्त व्यवस्थापक पारसमल जैन को आखिर कब मिलेगा न्याय


भदेसर (शैलेंद्र जैन)। 
कारुंडा सहकारी समिति से सेवानिवृत्त हुए व्यवस्थापक पारसमल जैन अपने बकाया वेतन एवं सेवानिवृत्ति के लाभ के लिए तरस रहे हैं। 30 अप्रैल 2016 को पारसमल जैन सेवानिवृत्त हो गए थे उनके ऊपर लगे गबन के आरोपों मन उन्हें दोषमुक्त कर बरी कर दिया गया। इसके बावजूद अपनी जीवन भर की कमाई सेवानिवृत्ति की राशि एवं बकाया भुगतान के लिए उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। वहीं इसके विपरीत न्यायालय के आदेश पर सहकारिता विभाग के अनेक कर्मचारियों एवं अधिकारियों पर न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। अब देखना है कि आखिर पारसमल जैन को कब न्याय मिलता हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ