चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिला शतरंज संघ के सचिव निलेश बल्दवा के अनुसार शतरंज की जिला स्तरीय अंडर-13 (ओपन/ बॉयज एंड गर्ल्स) प्रतियोगिता 2022 का समापन चित्तौड़गढ़ जिला शतरंज संघ के मुख्य आयोजक,चित्तौड़ चैसकिंग एकेडमी के सहयोग एवं माहेश्वरी वुमेंस चैस क्लब व माहेश्वरी युथ चेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान मे कुंभानगर उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुआ। समापन कार्यक्रम श्रीमति अरुणा कंवर राठौड़ के मुख्य आतिथ्य किशोर न्याय बोर्ड सदस्य, श्रीमती रश्मि सक्सेना नगर अध्यक्ष भा.ज.पा. महिला मोर्चा, आशीष विजयवर्गीय प्रिसिंपल नीरजा मोदी स्कूल, डॉ. सुशील चौहान, निजी सहायक दिनेश ओझा, रईस मोहम्मद शारिरिक शिक्षक, श्रीमती उर्मिला राठौड़, श्रीमती लीला आगाल जिला सचिव माहेश्वरी महीला संगठन, डॉ.लीना भट्टाचार्य उपाध्यक्ष जिला शतरंज संघ, श्रीमती नीलम शर्मा, श्रीमती जया तोषनीवाल नगर अध्यक्ष माहेश्वरी महीला संगठन, चित्तौड़गढ़ जिला शतरंज संघ अध्यक्ष कैलाश भुतडा़, संरक्षक कृष्ण चन्द सोनी, हेमेंद्र सोनी समसा कार्यालय आई.ई.डी की उपस्थिति में हुई।
इस प्रतियोगिता में जिले विभिन्न नीजी व सरकारी विद्यालयों से लगभग 37 लड़के व 7 लड़कियां कुल 44 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं जिसको 4 से 5 राउंड स्वीस सिस्टम फिडे़ नियमों के आधार पर 15+15 और 5 सेकंड प्रति चाल बोनस से खेला गया। शतरंज की इस जिला स्तरीय अंडर-13 (ओपन/ बॉयज एंड गर्ल्स) सिलेक्शन प्रतियोगिता 2022 मे श्रेष्ठ चयनित 4-4 लडके और लडकियों को आगामी जयपुर में 11 से 13 नवम्बर को आयोजित राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में चित्तौड़गढ़ की जिला टीम का नेतृत्व करेंगे।
जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष कैलाश भूतडा के अनुसार इस जिला स्तरीय (ओपन/ बॉयज एंड गर्ल्स) सिलेक्शन प्रतियोगिता -2022 के प्रतिभागियों मे 10 श्रेष्ठ चयनित लड़के जिनमें प्रथम -वत्सल चौखड़ा 5 में से 5 अंक, द्वितीय - प्रत्यूष भट्टाचार्य 5 में से 4 अंक, तृतीय- विवान बिहारी व्यास 5 में से 3 अंक, चौथे - अमित चौहान 5 में से 4 अंक,पांचवें - वंश सालवी 5 में से 4 अंक, छट्टे सर्वेश पाटनें - 5 में से 4 अंक, सातवें- लक्षित मेडटवाल 5 में से 3.5 अंक,आठवें- प्रत्यूष परेवा 5 में से 3.5 अंक, नवें- खुश दोषी 5 में से 3 अंक,दसवें- प्रियांश खटवानी 5 में से 3 अंक और 7 श्रेष्ठ चयनित लड़कियों जिनमें प्रथम- यशस्विनी भट्टाचार्य 4 में से 4 अंक,द्वितीय - शिवांगी राठौड़ 4 में से 3 अंक, तृतीय- तेजस्विनी ओझा 4 में से 2.5 अंक, चौथे - हृदयनी शर्मा 4 में से 2 अंक,पांचवें - वैभवी मेडटवाल 4 में से 1.5 अंक, छट्टे - रिद्धि शर्मा 4 में से 1.5 अंक, सातवें - मायरा शर्मा 4 में से 1.5 अंक को ट्रॉफी व प्रमाण-पत्र दिए गए।
कार्यक्रम में संचालन शतरंज संघ सचिव निलेश बल्दवा ने किया और आभार शतरंज संघ अध्यक्ष कैलाश भूतड़ा ने किया। इस दौरान शतरंज संघ की लीला आगाल, डॉ. लीना भट्टाचार्य,जया तोषनीवाल, नीलम शर्मा, अपेक्षा शर्मा, चेतन गौड़, गोविंद मुरोटिया, अली असगर बोहरा,शाकिर शेख,नीरव दोषी, लोकेश मेडतवाल,नरेंद्र टांक, प्रहलाद डाड़, गौरव जागेटिया आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ