भारत जोड़ों यात्रा में भाग लेने को लेकर बैठक

चित्तौड़गढ़। कांग्रेस सेवादल की बैठक कपासन हाईवे चौराहा हर्षित प्लेस होटल मीटिंग रूम में कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष एडवोकेट मोहन लाल गाडरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि उमंड सरपंच प्रकाश चौधरी, सेवादल प्रदेश सचिव बबराना सरपंच गौतम विजयवर्गीय एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रवक्ता ब्लॉक पुखराज खाब्या, पूर्व सचिव पवन, सेवादल प्रदेश स्वास्थ्य समिति सदस्य प्रहलाद सालवी थे। बैठक में विधानसभा कपासन कार्यकारिणी के विस्तार एवं कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओं को सेवादल पदों से सुशोभित किया जाकर संगठन को मजबूत करने हेतु विचार विमर्श किया गया। पंचायत समिति सदस्य भूपालसागर सुरेश गाडरी निवासी रावतिया को सर्वसम्मति से भूपालसागर (ब्लॉक अध्यक्ष ब्लॉक) मुख्य संगठक नियुक्त किया। नियुक्ति पत्र दिया जाकर मुंह मीठा करा स्वागत किया एवं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा हिंदुस्तान में निकाली जा रही है जो राजस्थान के अलवर, झालावाड़, कोटा, बूंदी होकर गुजरेगी जिसमें चित्तौड़गढ़ जिले से अधिक से अधिक बढ़-चढ़करकार्यकर्ता भाग लेंगे। इस हेतु प्रदेश संगठन निर्देशानुसार कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने वाले कार्यकर्ता अपने पूर्ण पते सहित अपना आधार कार्ड, मोबाइल नंबर कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष मोहन लाल गाडरी को व्यक्तिगत या व्हाट्सएप पहुंचाएं ताकि कार्यकर्ताओं की सूचीबद्ध किया जाकर रजिस्ट्रेशन करवाया जा सके। बैठक में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पूर्व जिला परिषद सदस्य रतन लाल गाडरी मुरोली, जिला आईटी सेल अध्यक्ष रफीक खान, चित्तौड़गढ़ विधानसभा सेवादल अध्यक्ष सतीश शर्मा, पूर्व प्रवक्ता राकेश बारेगामा, पार्षद रामपाल सरगरा, आईटी सेल प्रदेश सदस्य अकरम मंसूरी, हर लाल बेरवा, भोपाल सागर मनोनीत पार्षद गुड्डू खान, एडवोकेट निर्मल मीणा एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ