चित्तौड़गढ़। प्रदेश में स्काउट गाइड गतिविधि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री द्वारा सत्र 2022-23 की बजट घोषणा संख्या 44 की अनुपालना में भारत स्काउट व गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वावधान में 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जम्बूरी का आयोजन 04 से 10 जनवरी 2023 तक ग्राम निम्बली ब्राह्मणान, रोहट जिला पाली में किया जा रहा है। इससे पूर्व राजस्थान प्रदेश में दूसरी राष्ट्रीय स्काउट गाइड जम्बूरी का आयोजन 1956 में जयपुर में हुआ था, जिसमें राजस्थान प्रदेश के 4445 स्काउट गाइड व लीडर्स ने सहभागिता की थी।
स्टेट चीफ कमिश्नर निरन्जन आर्य की मंशानुसार जिन्होनें दूसरी राष्ट्रीय स्काउट गाइड जम्बूरी में भाग लिया था, उन्हें 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जम्बूरी रोहट पाली में आमंत्रित किये जाने हेतु समस्त जिला मुख्यालयों से उनके नाम व आवेदन मांगे गये है। इन सदस्यों को जम्बूरी स्थल पर आने जाने का किराया, आवास व भोजन व्यवस्था संगठन द्वारा वहन की जायेगी।
च्नद्र शंकर श्रीवास्तव सी.ओ. स्काउट चित्तौड़गढ़ ने बताया कि सन् 1956 में आयोजित दूसरी जम्बूरी में चित्तौड़गढ़ जिले से स्काउट के रूप में नवरतन पटवारी, डॉ. भगवत सिंह तॅवर एवं लीडर ट्रेनर स्काउट इन्द्र लाल आमेटा ने भाग लिया था, जिनके द्वारा 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जम्बूरी में जाने हेतु आवेदन किया गया है। यदि जिले से अन्य किसी संभागी ने स्काउट गाइड अथवा लीडर के रूप में दूूसरी जम्बूरी में भाग लिया हो वे अपना आवेदन फार्म स्काउट गाइड जिला मुख्यालय किला रोड चित्तौड़गढ़ से प्राप्त कर दिनांक 23 नवम्बर 2022 तक जमा करा सकते है।
0 टिप्पणियाँ