चित्तौड़गढ़। सिरडी से दमदमा गाव तक बनने वाली रोड का शुक्रवार को राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने शिलान्यास किया।
सेमलपुरा ग्राम पंचायत के सिरडी ग्रामवासियों को पिछले 10 वर्षों से खराब सड़क होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गोपालनगर से सिरडी होते हुए दमदमा गांव तक जाने वाली इस रोड पर काफी समय से पूरी उखड़ चुकी थी। इस रोड से आगे जई, बिलिया, नगरी के गांव भी जुड़े हुए हैं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कहा कि दमदमा गांव के लोगों को रोड खराब होने के कारण काफी समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, रोड बनने के बाद ग्रामीणों को राहत मिलेगी। पिछली भाजपा सरकार के दौरान यहां पर रोड बनाने का सिर्फ वादा किया गया था, लेकिन रोड नहीं बनाई बनाई गई ।
कांग्रेस सरकार में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। चिरंजीवी योजना के तहत कई लोगों का निशुल्क इलाज हो रहा है। चिरंजीवी योजना में परिवार के मुखिया महिला को कांग्रेस द्वारा मोबाइल भी मुफ्त दिया जाएगा।जाडावत ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों को दूध में भी अन्शदान बढ़ाया है जिससे किसानों की आमदनी बढ़ी है। राज्य सरकार ने चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र मे पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए चंबल का पानी कीमत योजना भी स्वीकृत कराई है जिसके अंतर्गत सेमलपुरा में प्लांट बनेगा। चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में चंबल का पानी पहुंचेगा। सिरडी में बनने वाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी सिरडी एव दमदमा ग्रामवासियों के लिए फायदेमंद होगा। कार्यक्रम में बस्सी सरपंच जनक सिंह चुंडावत, सौरभ कोठारी, कोमल खटीक, पूर्व सरपंच गुलाब सिंह राणावत, गंगाराम धाकड़, सेमलपुरा सरपंच प्रतिनिधि देवीलाल धाकड़, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि उदय लाल रेगर, शांतिलाल धाकड़, मानपुरा सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र रेगर, उपसरपंच कालुराम जटिया, दमदमा के कांग्रेस कार्यकर्ता कन्हैयालाल गुर्जर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजू भील, हीरालाल गुर्जर ,शंकर भील, उदयलाल गुर्जर, ठेकेदार मनोज यादव आदि मौजूद थे
0 टिप्पणियाँ