चित्तौड़गढ़। शहर के अग्रसेन नगर निवासी चमन लाल गोयल के निधन पर उनके सुपुत्र मुकेश अग्रवाल ने अपने पिताजी के निधन पर लायंस क्लब चित्तौड़गढ़ के माध्यम से नेत्र दान करवा कर महान अनुकरणीय कार्य किया है। क्लब अध्यक्ष अशोक सोनी के अनुसार नेत्र तकनीशियन राहुल छिपा ने नेत्र उत्सर्जित किये। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अशोक सोनी, वरिष्ठ लायन सत्य नारायण बंसल, बसंती लाल वैद आदि उपस्थित रहे। प्राप्त नेत्रो को कोर्निया ट्रांसप्लांट हेतु गोमा बाई नेत्रालय नीमच भिजवा दिए गए। लायंस क्लब चित्तौड़गढ़ का यह 392 वाँ नेत्र दान है।
0 टिप्पणियाँ