डिस्कॉम प्रबन्धन के साथ तकनीकी कर्मचारी एसोशिएशन की बैठक आयोजित


प्रतापगढ़, (हरीश जटिया)। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड प्रबंधन व राजस्थान विद्युत तकनिकी कर्मचारी एसोशिएशन प्रतिनिधि मण्डल की डिस्कॉम स्तरीय बैठक डिस्कॉम मुख्यालय विद्युत भवन अजमेर में आयोजित हुई। जिसमें निगम प्रबंधन से प्रबंध निदेशक   एन.एस.निर्वाण, डायरेक्टर (टेक्नीकल) ए.के.जागेटिया, सेक्रेटरी (एडमिन) एन.एल. राठी, जॉइंट डायरेक्टर आर.के.अरोड़ा आदि उपस्थित थे।
तकनिकी कर्मचारी एसोशिएशन के जिलाध्यक्ष राव अभय सिंह ने बताया की एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वीराज गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गालाल नागर व रामनारायण खोखर के नेतृत्व में पद्रह सूत्रीय माँगपत्र निगम प्रबंधन को सौपकर उन माँगो पर विस्तृत चर्चा की गई जिसमे मुख्यरूप से पुरानी पेंशन योजना निगम में लागू करने, इंटरडिस्कोम ट्रान्सफर निति बनाने, पदनाम परिवर्तित करने, अजमेर डिस्कॉम में नए केडर का ऑप्शन ले चुके तकनिकी कर्मचारियों के फिक्सेशन जेवीवीएनएल की भाँती डेट ऑफ़ जोइनिंग से निर्धारित करने, बिजली निगमों में नए तकनिकी कामगारों की भर्ती कर निगमों में हो रहे निजीकरण को समाप्त करने, तकनीकी कर्मचारियों को हार्ड ड्यूटी अलाउंस 5000 दिलवाने व विभाग के कर्मचारियों के लिए बिजली फ्री करने , RGHS में ओपीडी लिमिट राज्यकर्मियों की भाति अनलिमिटेड करने, तकनिकी कर्मचारियों के लिए पर्याप्त मात्रा में सेफ्टी शूज, उपकरण व सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराने, सर्दी के मौसम हेतु प्रतिवर्ष जर्सी उपलब्ध करवाने व साथ ही सभी जीएसएस का समय-समय पर मेंटेनेंस, यार्ड ग्रेवलिंग, पर्याप्त रौशनी, शौचालय, पिने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने, एक फीडर पर एक व यदि फीडर बड़ा है तो एक से अधिक कर्मचारी लगाने, डिस्कॉम कर्मियों को बोनस, ओवर टाइम, टिए बिल, इंसेंटिव बिलों का भुगतान समय पर करने व ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली ओवर टाइम सुनिश्चित करने, विभाग में लगाई गई एफआरटी टीमों को नियमानुसार पर्याप्त मात्रा में कर्मचारी लगाने व सुरक्षा उपकरणों के साथ कार्य करने आदि विभिन्न समस्याओ पर चर्चा हुई।
निगम प्रबंधन द्वारा कई निगम स्तरीय मांगों पर सहमति जताते हुए अतिशीघ्र उन्हें निस्तारण करने का विश्वास दिलाया व जो मांगे राज्य सरकार के स्तर की हैं उनमे से मुख्य मांगो का प्रपोजल पूर्व में प्राप्त ज्ञापनों के आधार पर राज्य सरकार को भेज दिया गया हैं साथ ही निगम प्रबंधन द्वारा राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन को डिस्कॉम मुख्यालय पर संगठन के कार्यालय हेतु रूम भी आवंटित कर दिया जाएगा।
उक्त डिस्कॉम स्तरीय बैठक में डिस्कॉम के सभी जिलाध्यक्ष उपस्थित हुवे व उनके द्वारा अपने-अपने जिले की लोकल समस्याओ पर भी चर्चा की गई। 

प्रत्येक 33केवी जीएसएस पर लगेगी 8 फ्लड लाइट
निगम द्वारा प्रत्येक 33 केवी जीएसएस पर पर्याप्त रोशनी हेतु 6 एल.ई.डी. फ्लड लाइट लगाए जाने के अभियान पर संगठन द्वारा प्रबंधन का आभार व्यक्त किया व संगठन के प्रतिनिधि मंडल द्वारा ये आग्रह किया गया कि फ्लड लाइट की संख्या बढ़ाकर प्रत्येक जीएसएस पर 8 फ्लड लाइट लगाई जाए। इस पर निगम प्रबंधन द्वारा पूरा विश्वास दिलाया कि शीघ्र ही लाइट की उपलब्धता सुनिश्चित करवाकर यह कार्य भी पूरा कर दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ