एलवा माता भण्डार से निकले 95 हजार

डूंगला(विमल नलवाया)। श्री एलवा माता विकास समिति की मासिक बैठक बुधवार को आयोजित की गई।
बैठक में पूर्व में आयोजित बैठक कार्रवाई का अनुमोदन किया एवं अमावस्या होने से भंडार खोला गया जिसमें राशि 95 हजार 977 रुपए प्राप्त हुए। इस अवसर पर अध्यक्ष नारायण लाल व्यास, कोषाध्यक्ष दुर्गा शंकर शर्मा, ओंकार लाल व्यास, श्याम लाल व्यास, सोहन लाल, शंकर लाल अहीर सहित सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ