चित्तौड़गढ़। जाट समाज नगर चित्तौडगढ का दीपावली मिलन समारोह रविवार शाम को धूमधाम से जाट छात्रावास सैंती मे मनाया गया। समारोह में चित्तौडगढ़ शहर के लगभग 200 परिवारों ने हिस्सा लिया। जिसमें समाज के कई उद्योगपति, सरकारी अधिकारी, डॉक्टर्स, प्रशासनिक अधिकारी, शामिल हुए एवं आपस मे मिलकर एक-दुसरे को दीपावली की शुभकामनाऐं दी एवं समाज हित के कार्यो के लिए विचार विमर्श किया।
समारोह मे सर्वप्रथम अतिथियों का सम्मान किया गया तत्पश्चात सभी अतिथियो ने अपने विचार प्रकट किये एवं सभी समाजजनो का परिचय हुआ। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ स्नेहभोज का आयोजन हुआ। समारोह मे मुख्य अतिथि कृषि उपनिदेशक डॉ.शंकरलाल चौधरी, विशिष्ट अतिथि डेयरीचेयरमेन बद्रीलाल जगपुरा, जाट विकास संस्थान अध्यक्ष गोपाललाल कारूण्डा, डॉ.जगदीश चौधरी, अविविनिलि अधिकारी विजेन्द्रसिंह अत्री, सहायक अभियन्ता राधेश्याम जाट, बिरला सीमेन्ट अधिकारी प्रेमचन्द धायल, महिला मण्डल अध्यक्ष नोसर जाट को उपरना ओढा कर स्वागत किया गया।
साथ ही जाट समाज के प्रबुद्वजन ब्लॉक अध्यक्ष निम्बाहेड़ा देवीलाल, गणेशलाल गुन्दली, लेहरूलाल ओरड़ी, औंकारलाल ऐराल, जिला जाट समाज संस्थान सचिव कैलाश धनेतखुर्द, गोवर्धनलाल जाट, शिवनारायण जाट, युवा जाट समाज जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल भटवाडा, युवा जाट महासभा जिलाध्यक्ष प्रकाश सावा, गोवर्धनलाल सिंहपुर, मोहनलाल कंवरपुरा, पार्षद शान्तिलाल जाट, पूर्व जिला परिषद सदस्य ज्योत्सना चौधरी, कृषि अधिकारी हंसु चौधरी, आदि मौजुद थे।
महिला मण्डल अध्यक्ष नोसर जाट ने अपने उद्बोधन मे बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए लाईब्रेरी को सुचारू रूप से चलाने एंव बालिका छात्रावास निर्माण की बात रखी इस हेतु कई दानदाताओं ने आगे आकर स्वेच्छानुसार सहायता राशि एवं सामग्री की घोषणाऐं की।
विशिष्ट अतिथियों एवं समाजजन द्वारा आयोजन समिति जाट समाज नगर ब्लॉक चित्तौडगढ अध्यक्ष भैरूलाल जाट, उपाध्यक्ष मोहनलाल, ओमवीरंिसंह, जगदीश, मनवीरसिंह, सचिव शिवनारायण, महामंत्री देवीलाल, कोषाध्यक्ष डॉ.अरूण चौधरी, प्रवक्ता मनीष लामरोड, एवं समस्त सदस्यों की प्रशंसा की और सम्मानीत किया। जाट समाज नगर ब्लॉक की कमेटी की सराहना की और समाज मे अनवरत कार्य किया जावें और इस कमेटी द्वारा काफी अच्छा प्रयास किया जा रहा है जिससे समाज को बढावा मिल रहा है।
0 टिप्पणियाँ