चित्तौड़गढ़। पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस चन्देरिया स्थित बहुउद्देशीय विकलांग विद्यालय में बाल दिवस के रूप में मनाया गया।
संस्था प्रधान ओमप्रकाश जोशी ने बताया कि श्री सांवलिया बहुउद्देशीय विकलांग आवासीय विद्यालय रामदेवजी का चंदेरिया चित्तौड़गढ़ में सोमवार को सारस्वत ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार जोशी एवं सनसिटी जोधपुर के राजुराम बिश्नोई के मुख्य आतिथ्य में मूक बधिर एवं विमंदित बच्चों को फल एवं अल्पाहार वितरित किये गये। इस अवसर पर अतिथियों ने बाल दिवस पर मानव सेवा के अन्तर्गत विकलांग कल्याण कार्यक्रम को सराहा। विशेष शिक्षक दीपक शर्मा, सांवरमल भट्ट, प्रदीप कुमार पटवा, राहुल, गायत्री सारस्वत उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ