चित्तौड़गढ़। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यूनियन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बड़ी संख्या में पहुंची आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा सोनी और ग्राम साथिन मौजूद थे। उन्होनें अपने ज्ञापन में सभी को सरकारी कर्मचारी घोषित करने अथवा 18 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिलाने, वेतन से ईएसआई व वेतन की कटौती करने, सेवानिवृति के बाद ग्रेज्यूटी के रूप में 3 लाख रूपये के और 5 हजार रूपये पेंशन दिलाने, घटिया व बदबूदार पोषाहार की व्यवस्था में सुधार कराने, आशा सहयोगिनी को ऑनलाईन के लिए मोबाइल एवं रिचार्ज फंड उपलब्ध कराने, ग्राम साथिन को प्रचेता में क्रमोन्नत करने की मांग की है। आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन ने पोषाहार में सुधार नहीं होने पर पूरे राजस्थान में पोषाहार नहीं लिए
जाने की चेतावनी दी। वहीं महिने की 5 तारीख तक मानदेय खातों में जमा करने की मांग की है। इस दौरान यूनियन की जिलाध्यक्ष निर्मला कुमावत, महामंत्री सुनीता भूतड़ा, ममता जोशी, सीता वैष्णव, फिरदोस, ललिता आदि मौजूद थे।
.....................................................
📲 आप अपनी खबरें 9214030782 पर व्हाट्सएप अथवा टेलीग्राम पर भेज सकते हैं।
...................................................
0 टिप्पणियाँ