भदेसर, (शैलेंद्र जैन)। भदेसर थाना के समीप खड़ी एक महिंद्रा पिकअप बोलेरो बीती रात्रि को चोरी हो गई। वाहन मालिक के द्वारा इसकी सूचना भदेसर थाने में दी गई। वाहन मालिक कैलाश चंद्र तेली ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी महिंद्रा पिकअप बोलेरो आरजे 09- जीए-9990 हमेशा की तरह पुलिस थाने के समीप स्थित उसकी होटल के बाहर खड़ी थी। रात्रि को गाड़ी खड़ी करने के पश्चात ड्राइवर घर चला गया। प्रातः जब होटल खोलने पहुंचे तो गाड़ी मौके पर नहीं दिखी जिससे चोरी का मालूम चला। चोरी की सूचना भदेसर थाने में दी गई। वाहन मालिक की सूचना पर पुलिस के द्वारा नाकेबंदी की जा रही है। वहीं कस्बे के ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों वाहन चोर गिरोह सक्रिय हैं। बीते दिनों में कस्बे व आसपास के क्षेत्रों से दुपहिया वाहन भी चोरी हुए हैं।
0 टिप्पणियाँ