जयकारों के बीच साध्वी का भदेसर से हुआ मंगल विहार

भदेसर, (शैलेंद्र जैन)। चातुरमासिक आराधना का बुधवार को शासन दीपिका पावन आदि ठाणा 4 का मंगल विहार के साथ ही समापन हुआ। दोपहर 3 बजे की वेला में महासती ने आचार्य नानेश रामेश  समता भवन से विहार करके नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पोटला खुर्द स्थित निजी भवन में अपना स्थान परिवर्तन किया। विहार के दौरान श्री संघ युवा संघ महिला मंडल बालक एवं बालिका मंडल के सदस्य उपस्थित थे। विहार के दौरान उपस्थित सदस्यों के द्वारा जैन धर्म की जय जय कार एवं आचार्य राम गुरु की जय जय कार के नारे लगा रहे थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ