बाल मेला आयोजन को लेकर सभापति ने अधिकारियों के साथ किया गोरा बादल स्टेडियम का अवलोकन


चित्तौड़गढ़। नगर परिषद चित्तौड़गढ़ द्वारा नवाचार करते हुए पहली बार शहर के गोरा बादल स्टेडियम में आयोजित किए जाने वाले बाल मेले की तैयारियों को लेकर सभापति संदीप शर्मा ने नगर परिषद एवं  शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को दिशा निर्देश जारी किए।
आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि, सभापति संदीप शर्मा ने षिक्षा विभाग के अधिकारीयो से चर्चा कर बाल मेले मे आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमो को अंतिम रूप दिया गया, जिसमे मुख्य रूप से कक्षा 6 से 12 के विघार्थियो की निबंध, चित्रकला, प्रश्नोंत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जावेगी तथा खेलकूद मे तीन टांग दौड, जलेबी रेस, निम्बू चम्मच रेस, चेयर रेस आयोजित की जावेगी।
सभापति संदीप शर्मा ने निरीक्षण के दौरान बताया कि बाल मेले के शुभारम्भ के अवसर पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जीवन का प्रदर्शन बडी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया जावेगा। तथा इसके पश्चात बच्चो की विभिन्न प्रतियोगिताए आयोजित की जावेगी। मेले में लगभग 50 स्टॉल लगाई जावेगी तथा 15 प्रदर्शनी की स्टॉल लगाई जावेगी, इन सभी स्टॉल पर नेहरू के कथनो का चित्रण फ्लेक्स के माध्यम से किया जावेगा तथा कार्यक्रम मे भाग लेने वाले सभी बच्चो को नगर परिषद की ओर से पारितोषिक दिया जावेगा। इन सभी व्यवस्थाओ को अंतिम रूप देने हेतु मेला प्रांगण का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारीयों और संवेदको को मौके पर बुलाया जाकर व्यवस्था को पुख्ता किये जाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही छोटे बच्चो को ध्यान में रखते हुए मेला स्थल पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये जाएंगे। तथा मेले में भाग लेने वाले सभी विघार्थियो का रजिस्ट्रेशन किया जावेगा।
निरीक्षण के दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक राजेन्द्र शर्मा, शंभूलाल सोमानी, रेखा चौधरी, अखिलेश श्रीवास्तव, अधिशाषी अभियन्ता प्रशान्त भारद्वाज, सहायक अभियन्ता मुनीर अली, सतीष, कनिष्ठ अभियन्ता नरेन्द्रसिंह सहित लाईट, टेन्ट व्यवस्था के संवेदक उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ