चित्तौड़गढ़। राजस्थान पटवार संघ जिला शाखा चित्तौड़गढ़ के पटवार विशांति भवन का मौलीबंद खोल कर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन गीतेश श्रीमालवीय, अतिरिक्त जिला कलेक्टर भूमि अवाप्ति शैलेश सुराणा, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के लोकेशन हेड दीपक सपोरी, उपखंड अधिकारी चित्तौड़गढ़ एवं प्रभारी अधिकारी भूअभिलेख रामचंद्र खटीक एवं जिले के सभी उपखंड अधिकारी तहसीलदार नायब तहसीलदार भूअभिलेख निरीक्षक पटवारी गण एवं प्रशिक्षु पटवारी जिले के सेवानिवृत्त वरिष्ठ राजस्व कर्मीको ने भाग लिया। मंचासीन अतिथियों को पटवार संघ प्रांतीय उपाध्यक्ष दिलीप दक जिला अध्यक्ष सुभाष लीलू कानूनगो संघ जिला अध्यक्ष प्रभुलाल जाट, पटवार संघ कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनी, महामंत्री राजूसिंह चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलसिंह चुंडावत, उपाध्यक्ष संदीपसिंह राव, संगठन मंत्री लवनीश पुरोहित ने ऊपरना एवं पगड़ी पहनाकर स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। मंच संचालन कानूनगो संघ कोषाध्यक्ष अरविंद सेन ने किया। प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप दक द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया। जिला अध्यक्ष सुभाष लीलू द्वारा संगठन एवं निर्माण कार्य की रूपरेखा रखी गई पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेशसिंह करोड़िया द्वारा निर्माण प्रारंभ से अब तक हुई परेशानी एवं प्रगति के बारे में बताया तथा सभी अतिथियों एवं वरिष्ठजनों तथा जिला एवं तहसील पटवार संघ के पदाधिकारियों ने अपना उद्बोधन दिया। वर्तमान में हुए निर्माण कार्य की प्रशंसा की और निर्माण की आवश्यकता को महसूस करते हुए निर्माण कराने हेतु आश्वस्त किया। अंत में कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनी द्वारा उद्घाटन समारोह में आए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उद्घाटन समारोह के पश्चात स्नेहभोज का भी आयोजन किया गया।
0 टिप्पणियाँ