ब्लॉक स्तरीय सामुदायिक गतिशीलता दक्ष प्रशिक्षक की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

भदेसर शैलेंद्र जैन
 ब्लॉक स्तरीय सामुदायिक गतिशीलता दक्ष प्रशिक्षक की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन श्री माणिक्य लाल वर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भदेसर में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सालवी की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्लॉक स्तरीय सामुदायिक गतिशीलता  प्रशिक्षण जिला स्तरीय दक्ष प्रशिक्षक टीम के सदस्य भरत कुमार लड्डा एवं पवन कुमार राजौरा ने प्रदान किया। प्रत्येक विद्यालय में गठित एसडीएमसी एवं एसएमसी के सदस्यों का पूर्ण सहयोग लेते हुए विद्यालय में संचालित गतिविधियों को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बनाकर उपलब्धियां अर्जित करने के बारे में जानकारी दी गई।एसीबीईओ जोशी ने विद्यालय में प्रति माह आयोजित होने वाली इन बैठकों में सदस्यों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता प्रेम सिंह सिसोदिया ,आरपी नारायण सिंह, कृष्णा शर्मा, एमआईएस सुरेंद्रनाथ उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ