प्रतापगढ़, (हरीश जटिया)। धरियावद के सलूंबर रोड़ पर स्थित एस्सार पेट्रोल पंप के पीछे आज सुबह 7 माह का नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की जांच कर रहे हेडकांस्टेबल मनोहर सिंह सिसोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी ताराचंद पिता छगनलाल कीर उम्र 42 वर्ष ने एक रिपोर्ट देते हुए पुलिस को सूचना दी कि मेरी जमीन एसआर पेट्रोल पंप के पीछे चौहानों का खेड़ा में स्थित है। जहां पर आज सुबह खेत पर घास काटने वाले मजदूर काम कर रहे थे। वही पास ही में एक नवजात शिशु की शव देखाजिसके आसपास मिट्टी के ढेबर डाल रखे थे। आसपास देखा लेकिन कोई दिखाई नहीं दिया। जिसकी सूचना धरियावद पुलिस थाने पर दी गई। सूचना मिलने पर एसआई नाथू सिंह मीणा एवं हेड कांस्टेबल मनोहर सिंह सिसोदिया मौके पर पहुंचे। जहां से नवजात शिशु के शव को धरियावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। मृत शिशु की शव का डॉक्टर ईश्वर मीणा ने पोस्टमार्टम किया। जिसमें नवजात शिशु की पहचान लड़के के रूप में हुई।
0 टिप्पणियाँ