जे.के. सीमेंट निम्बाहेड़ा द्वारा मनाया खान सुरक्षा सप्ताह


निंबाहेड़ा। खान सुरक्षा महानिदेशालय, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय उत्तर पश्चिम क्षेत्र, उदयपुर के तत्वावधान में 46वें खान सुरक्षा सप्ताह 2022 का आयोजन जे. के. सीमेंट निम्बाहेड़ा की सभी खदानों का सामूहिक कार्यक्रम, मालियाखेड़ा खदान के प्रांगण में इकाई प्रमुख आर.बी. एम. त्रिपाठी एवं खदान प्रमुख मनीष तोषनीवाल के मार्गदर्शन में किया गया I
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मालिया खेड़ा खदान के वरिष्ठ महाप्रबंधक डी. के. धाकड़ एवं उपस्थित पदाधिकारियों ने निरीक्षण दल के संयोजक डी. के. पोखरना एवं सदस्य प्रमोद चौधरी, एन के गुप्ता,  मोहम्मद तमीजुद्दीन एवं जे. के. यूनियन के पदाधिकारी कल्याण सिंह, शसत्यनारायण मेनरिया, दिनेश राव एवं कमलेश शर्मा को उपर्णा एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में उप-महाप्रबंधक पी.के. अमेटा ने समस्तजनो को सुरक्षा शपथ दिलाई। इस अवसर पर निरीक्षण दल के संयोजक डी.के. पोखरना द्वारा अपने विचार व्यक्त किए एवं अपनी सुरक्षा अपनी जिम्मेदारी का नारा देते हुए सुरक्षा के प्रति जागरुक रहने की सिख दी गई।
सांस्कृतिक आयोजन में कारुंडा स्कूल की प्रिया वैष्णव ने स्वागत नृत्य, चरलिया स्कूल से मानस और प्रवीण, पायरी स्कूल से अरविंद सिंह ने देशभक्ति गीत एवं खदान के कर्मचारियों ने सुरक्षा कविता, नाट्यकला एवं गीत के द्वारा अपनी प्रस्तुति दी। वर्ष पर्यंत सुरक्षा मापदंडों को अपनाते हुए श्रेष्ठ उत्पादन देने वाले खदान के कर्मचारियों को निरीक्षण दल के संयोजक के द्वारा परितोषिक दिया गया। कार्यक्रम के सभी प्रतिभागियों को यूनियन पदाधिकारी के द्वारा परितोषिक दिया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन सहायक प्रबंधक आशीष डांगी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में उप-महाप्रबंधक आर. सी. व्यास द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ