शनिमहाराज में मेघवाल समाज की बैठक आयोजित, सामाजिक मुद्दों पर की चर्चा

भादसोड़ा, (नरेंद्र सेठिया)। कपासन क्षेत्र के शनिमहाराज आली में मेघवाल समाज की बैठक आयोजित हुई। शनिमहाराज में भींडर भंवर लाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में 60 गांव चौखला, 40गांव चौखला, 50गांव चौखला, भदेसर चौखला, चित्तौड़गढ़ पट्टी, वागन चोखला, कुथावास चौखला, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक में सामाजिक सराय का जीर्णोधार करने, शिक्षा, सामाजिक एकजुट, राजनेतिक चेतना लाने पर विचार किया गया। सरंक्षक अमर चन्द्र उमंड, अध्यक्ष औंकार लाल रनछोडजी, सचिव जीतमल, कोषाध्यक्ष भंवर लाल, मगनी राम मोरवन, राम लाल मंगलवाड, देवी लाल भूतिया क ग्रामों के पंच महानुभाव उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ