भैंसरोडगढ़, (पवन मेहरा)। बेगूं विधानसभा विस्तारक मदनलाल गुर्जर ने कुडा़ल मण्डल में भाजपा सगठनात्मक प्रवास किया व उन्होंने कार्यसमिति की बैठक ली। बैठक लाडपुरा हनुमानजी के मन्दिर प्रागंण में रखी गई जिसमें पार्टी को बूथ स्तर तक कैसे मजबूत किया जाये सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। सभी बूथ अध्यक्षों व मोर्चा अध्यक्षों शक्ति केन्द्र संयोजक को भारतीय जनता पार्टी को कैसे मजबूत करें उसके लिए बूथ स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए। कुडा़ल मण्डल प्रभारी कुशाल बारेशा ने बताया कि बूथ कार्यकारिणी व सभी कार्या को समय पर पूरा कर विस्तारक के पास पहुंचाएं। बैठक में भैंसरोडगढ़ प्रधान आरती बारेशा, मण्डल अध्यक्ष रोडूलाल धाकड़, मण्डल महामत्री रामनिवास धाकड़, मण्डल उपाध्यक्ष कल्याण सिंह, पहलाद मेघवाल, पचायत समिति सदस्य रामनिवास धाकड़, दिनेश मीणा, सावंरा भील, युवा मोर्चा अध्यक्ष चन्दप्रकाश जाट, किसान मोर्चा अध्यक्ष शैतान धाकड़, एसटी मोर्चा अध्यक्ष सावंरा भील, शक्तिकेन्द्र सयोजक नरवर सिंह, भरतराज धाकड़, मोहनलाल धाकड़, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता सोनी, बूथ अध्यक्ष मुकेश धाकड़, भरत धाकड़, गोपाल धाकड़, रणजीत कुमार, गोलू राणावत आदि कार्यकता रहे मौजूद।
0 टिप्पणियाँ