भीलवाड़ा के मोहसिन मंसूरी होंगे कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर


भीलवाड़ा। हेमाली और मजदूरी का काम करने वाले मोहसिन मंसूरी कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर देखने को मिलेंगे। मोहसिन मंसूरी कौन बनेगा करोड़पति बिग बी अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर सवालों के जवाब देते दिखाई देंगे।
भीलवाड़ा शहर के भवानी नगर के रहने वाले मोहसिन मंसूरी कृषि मंडी में हमाली और मजदूरी का काम करते हैं और 
एक गरीब परिवार से है। कौन बनेगा करोड़पति देखते-देखते उन्होंने मन में ठानी कि एक बार उन्हें केबीसी में चांस मिले और उन्होंने कर दिखाया। कौन बनेगा करोड़पति का सीरियल 15 या 16 नवम्बर 2022 को सोनी के एचडी पर प्रोग्राम दिखाया जाऐगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ