लसड़ावन,(भैरू लाल दायमा)। प्रताप भोजनशाला सेवा संस्थान एवं सेवा न्यास कुंवर मंडली (इंदौर) आसावरा माता की वार्षिक बैठक कमेटी के सदस्यो की उपस्थिति में हुई। जिसमें वर्ष भर में विभिन्न मदों से आय व्यय का लेखा-जोखा सदन में रखा गया तथा सभी ने एकमत से पारित किया।
संस्थान के चुनाव को 1 वर्ष पूर्ण होने पर पुनः संस्थान के चुनाव कराए गए। सर्वसम्मति से अध्यक्ष भंवर सिंह परिहार, उपाध्यक्ष भेरु लाल जाट, अनिल बाबेल, वीरेंद्र सिंह, महामंत्री पूरणमल लोढा, कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्र टांक, संरक्षक मिट्ठू लाल रेबारी, माधवलाल लोहार (एलवा माता विकास समिति उपाध्यक्ष), मिट्ठू लाल टांक आसावरा, विजय सिंह मान जी का गुडा, शांति लाल खटीक, सोहनलाल लक्षकार, सचिव सोहन लाल सेन, मंत्री कन्हैया लाल सेन धनेत, प्रसार मंत्री फतेह सिंह, जीवन सिंह तरजेला, श्यामलाल टाक, संगठन मंत्री रोडसिंह बिलड़ी, रायसिंह राणावत, सदस्य सरवन दान मण्डला चारण, शंभू सिंह मुंबई, भारत सिंह निंबाहेड़ा, कालूराम मीणा भानुजा, कालूराम गायरी गरदाना, अंमरा रावत, मांगी दास आसावरा, हिम्मत सिंह झाला भियाणा, राजेंद्र सिंह सांवलपुरा, महावीर मट्ठा, गोपाल सेन, रवि पटवा एवं मीडिया प्रभारी भगवान लाल तिवारी सांवलिया जी, दिलीप सेन खोड़ीप, अनिल शर्मा बिनोता, भोजन शाला प्रभारी शैतान सिंह आदि का चुनाव सर्वसम्मति से सदन द्वारा पारित किया गया। संस्थान के प्रति अपनी निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। संस्थान के सभी नए निर्वाचित पदाधिकारियों ने मां आसावरा के चरणों में नमन कर आशीर्वाद लिया तथा संस्थान से जुड़े सभी 1001 सदस्यों की ओर से सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं धन्यवाद दिया गया।
0 टिप्पणियाँ