सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब की दरगाह शरीफ पर चाँद रात पर उमडा जन सैलाब

कपासन। प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. की दरगाह शरीफ पर चाँद रात पर जन सैलाब उमड़ पड़ा। जुम्आ की नमाज़ में हजारों नमाजियों ने की नमाज अदा की। मैला ग्राउण्ड में 300 के लगभग दूकाने लगी।
दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री मोहम्मद यासीन खाँ अशरफी के अनुसार जमादिल अव्वल याने हज़रत मदार सा.र.अ. के महिने की चाँदरात पर शुक्रवार को सुबह से ही जायरीन का आना शुरू हो गया। जुम्आ की नमाज़ मे औलिया मस्जिद, आयशा मस्जिद, होजे उल्फत व आस्ताना ए आलिया के बरामदे तक हजारो नमाजियो ने मौलाना अब्दुल सत्तार अशरफी की ईमामत मे नमाज़ अदा की।
दिन-भर महफिले मीलाद हुई, बारी-बारी से कव्वाल पार्टियो ने हम्द, नात शरीफ व औलियाऐ किराम की शान मे मनकबत पेश कर दाद बटोरी। आस्ताना ए आलिया के मुख्य मज़ार पर दिन-भर चादर, गुलाब के फूल, इत्र पेश करने के लिए बुलन्द दरवाजा तक लम्बी-लम्बी कतारे लगी रही। मिन्नत पुरी होने पर 59 बच्चो को गुड-खोपरा, सुखे मेवे से तौला गया व जगह-जगह नियाज का एहतमाम किया गया। मैला ग्राउण्ड मे 200 से उपर कपडो की दूकाने लगी। जहां हजारों की तादाद मे लोगो ने कपडों की खरीदारी की। ऐसा लग रहा था कि अब मेला ग्राउण्ड चाँद रात पर दो-दिन के लिये कपडा मण्डी बन चुका है। बुलन्द दरवाजा के दाँए-बाँए पार्किग स्थल मोटर साईकिलों से भर गया। फोर व्हीलर की लाईने हाईवे से लेकर रेल्वे स्टेशन तक लगी रही। सांयकाल चिराग बत्ती के समय मुल्क मे अमनो-सुकून की दुआ की तो पूरी दरगाह परिसर आमीन-आमीन की सदा से गूंज उठा। जायरीने दीवाना व आशिके दीवाना के लिये छाया, पानी की व्यवस्था मे दरगाह कमेटी सदस्यो के साथ, कर्मचारी, वॉलिन्टियर्स व सिक्यूरिटी गार्ड लगे रहे।
शनिवार को दरगाह वक्फ कमेटी एवं पेसेफिक मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल बेदला के संयुक्त तत्वाधान निःशुल्क मेडिकल केम्प लगाया गया। जिसमें 365 मरीजो की जांच कर दवाई दी गई। मार्केटिग मेनेजर जावेद रंगवाला के अनुसार अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. निरव, मेडिसिन के डॉ. अल्ताफ खाँ, गायनिक डॉ. सारा कोशल, डॉ. जुबेर फकीरा, फिजिशियन डॉ. अनिल सुनित्रा, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋचा, डॉ. श्रेया, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित ने अपनी सेवाए दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ