नाकोड़ा जा रहे पदयात्रियों का लसड़ावन एवं भदेसर पहुंचने पर किया स्वागत

भदेसर, (शैलेंद्र जैन)। नीमच नाकोड़ा धाम से मेवानगर स्थित श्री नाकोड़ा भैरव देव तक पदयात्रा के लिए रवाना हुए श्याम  मेहता एवं संदीप खिमेसरा का लसड़ावन एवं भदेसर पहुचने पर नाकोड़ा मित्र मंडल के सदस्यों ने उपरणा पहनाकर स्वागत कर उनकी यात्रा निर्विघ्न सम्पन्न होने हेतु शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के दौरान लसड़ावन में राजेश रातड़िया,दीपेश बम्ब,मनीष जैन,अर्पित बम्ब,सुरेश बम्ब,भावेश बम्ब सहित भैरवभक्त उपस्थित रहे। इसी प्रकार भदेसर में  पद यात्रियों के स्वागत में सुरेश जैन संजय जैन पूरणमल जैन शैलेंद्र जैन हरीश जैन सुरेश वैष्णव राहुल जैन चंद्रप्रकाश जैन विपुल जैन विमल जैन महावीर जैन आदि उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ