नेहरू युवा केंद्र ने की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

डूंगला, (पवन अग्रवाल)। नेहरू युवा केंद्र चित्तौड़गढ़ के तत्वाधान में किशन करेरी मदर टेरेसा महिला मंडल द्वारा बाल दिवस के उपलक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानकारी में मंडल की राष्ट्रीय स्वयं सेविका श्वेता सामर द्वारा बताया गया कि जिला युवा अधिकारी सुमित यादव के नेतृत्व में किशन करेरी मदर टैरेसा महिला मंडल द्वारा बाल दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम के आयोजन करवाए। जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिसमे कविता, खेल  गतिविधि के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के  कार्यक्रम आयोजित कराए गए। इस मौके पर बच्चों को बताया गया कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्म  दिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है  पंडित नेहरू को चाचा नेहरू नाम बालको द्वारा ही दिया गया। चाचा नेहरू को बच्चो से बहुत प्यार था। चाचा नेहरू को लेकर बालकों को परिचय के साथ कई प्रकार की जानकारियां दी गई जो चाचा नेहरू द्वारा हासिल की गई थी। इस मौके पर उपस्थित अध्यापक नाथूराम, गंगाराम, श्रीमती पदमा के साथ मदर टेरेसा महिला मंडल के अध्यक्ष पूजा भी उपस्थित थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ