भाजपा सावा मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न

चित्तौड़गढ़। सावा मंडल द्वारा जन आक्रोश यात्रा की तैयारी को लेकर कार्यसमिति की बैठक बुधवार को   
सांवरियाजी शनि महाराज मंदिर सामरी शंभूपुरा पर यात्रा विधानसभा संयोजक पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रतन डांगी ठिकरिया ने। विशिष्ट अतिथि जिला मंत्री हरि सिंह जाट, पूर्व पंचायत समिति सदस्य लीला शंकर सिंह सिंदवड़ी थे। यात्रा मीडिया संयोजक मनोज पारीक ने बताया कि बैठक में विशेष रूप से जन यात्रा को सफल बनाने को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। मुख्य अतिथि प्रवीण सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रत्येक गांव के प्रत्येक बूथ पर यात्रा पहुंच इसके लिए जगह-जगह केन्द्र बिंदु बनाये जायेंगे। राठौड़ ने आरोप लगाया कि गहलोत सरकार में चारों तरफ अराजकता और दहशत का माहौल है।आमजन मूलभूत आवश्यकताओं के लिए तरस रहा है, खुलेआम अपराध हो रहे हैं, अपराधी बेखौफ होकर लोगों को डरा-धमका रहे हैं इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस सरकार की चार वर्ष की नाकामियों को जन जन तक पहुंचाना है। बैठक में सभी शक्ति केंद्र के प्रभारियों की बैठक करने एवं सभी बूथ अध्यक्षों के साथ समन्वय बनाकर अधिक से अधिक संख्या में जन आक्रोश यात्रा में शामिल करने पर चर्चा की। इस दौरान सरपंच संघ जिला अध्यक्ष गणेश साहू, सेमलिया सरपंच किशन शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुसुम जयसवाल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामगोपाल जाट, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष पहलाद गुर्जर, सभी पंचायतों के शक्ति केंद्र संयोजक विवेकानंद संस्थान के जिला संयोजक किशन गुर्जर, सामरी सरपंच प्रतिनिधि कूकालाल डांगी, आदित्य यूनियन नेता शैतान सिंह अमराणा, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष भेरूलाल, जटिया, किसान मोर्चा जिला प्रवक्ता शोभालाल डांगी, देवरी सरपंच प्रतिनिधि मंगनीराम डांगी, कार्य समिति के सदस्य वे सभी बुथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। संचालन संयोजक किशन गुर्जर ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ