चित्तौड़गढ़। बीती रात को एक ट्रावेल्स बस के डिवाइडर से टकरा जाने से पलटी खा गई। बस में सवार दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बीती रात को देवगढ़ से इंदौर जा रही जय श्री गणेश ट्रावेल्स बस हाइवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी खा गई। जिससे बस में सवार दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। 5 घायलों को निम्बाहेड़ा जिला अस्पताल और 20 से 25 लोगों को चित्तौड़गढ़ जिला अस्पताल एम्बुलेंस के माध्यम से पहुंचाया गया। अस्पताल में घायलों का ईलाज जारी हैं।
0 टिप्पणियाँ