प्रतापगढ़, (हरीश जटिया)। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल एवं ओबीसी मोर्चा नगर मंडल द्वारा स्वतंत्रता सैनानी बिरसा मुंडा की जन्म जयंती जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाते हुए आजादी की लड़ाई में उनके द्वारा दिए गए योगदान को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।
एक प्रेस विज्ञप्ति में भारतीय जनता पार्टी के शहर मीडिया प्रभारी गोपाल धाभाई ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जन्म जयंती जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाते हुए भाजपा जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और देश की आजादी में दिए गए उनके योगदान को याद किया।
इस अवसर पर जिला परिषद में नेता प्रतिपक्ष हेमंत मीणा ने बिरसा मुंडा के जीवनकाल पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष रितेश सोमानी ने कहा कि आजादी की लड़ाई में कई जनजाति नायक नायिकाओं ने अपने प्राणों का उत्सर्ग कर दिया परंतु इन्हें इतिहास के पन्नों में वह स्थान नहीं मिला जिसके वो हकदार हैं। विगत वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर को जनजाति नायक बिरसा मुंडा के जन्म दिवस के अवसर पर जनजाति गौरव दिवस मनाने की घोषणा की। तब पूरा भारत वर्ष 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाता है। सोमानी ने कार्यकर्ताओं को बताया कि जनजाति गौरव दिवस मनाने का मूल उद्देश्य बिरसा मुंडा की वीर गाथा को देश व समाज के सामने लाना और युवा पीढ़ी को उनके कार्य और उनके बलिदानों से परिचित कराना है।
भाजपा द्वारा आयोजित बिरसा मुंडा जन्म जयंती कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिवलाल साहू, ओबीसी मोर्चा के नगर अध्यक्ष मनोहर लाल ग्वाला , भाजपा नगर उपाध्यक्ष दीपेश आमेटा , भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री जितेश सोनी, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष निलेश सेठिया, भाजपा नगर महामंत्री विकास चनाल, मंत्री अनिल ग्वाला, युवा मोर्चा नगर मंत्री संदीप ग्वाला, कुलदीप जैन सम्राट, हरिओम कुमावत मानपुरा, दिनेश बाहेती, वीरेंद्र राव, सुनील जाट कमलेश अहीर एवं अजय साहू सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ