चित्तौड़गढ़। जिला शतरंज संघ द्वारा अंडर-13(बायज एंड गर्ल्स) शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयनित प्रतिभागियों द्वारा जयपुर में आयोजित राज्यस्तरीय अंडर-14 टुर्नामेंट में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर चित्तौड़गढ़ पहुंचने पर संघ पदाधिकारी द्वारा स्वागत,अभिनंदन किया गया।
चित्तौड़गढ़ जिला शतरंज संघ के सचिव निलेश बल्दवा के अनुसार 11 से 13 नवम्बर को जयपुर के संतोकबा दुर्लभजी मेमोरियल हॉस्पिटल जयपुर के हॉल मे आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-13 शतरंज प्रतियोगिता में ओपन (बॉयज) व गर्ल्स वर्ग में राज्य के विभिन्न जिलों चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, उदयपुर, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, दौसा, अलवर सीकर और अजमेर से कुल 106 लड़के और लड़कियों ने भाग लिया, जिसमे 78 लडको के कुल 6 राउंड मैच स्वीस सिस्टम से 60 मिनट +30 सेकंड से हुए । जिसमें चित्तौड़ जिले के बेहतर तकनीकी आधार पर वत्सल चौखडा़ 6 मे से 4 लेकर 14 वें स्थान,प्रत्युष भट्टाचार्य 6 में से 4 अंक लेकर 21 वे ,विवान बिहारी व्यास 6 मे से 3.5 अंक लेकर 30 वें ,वंश सालवी 6 मे से 1 अंक लेकर 73 वे स्थान पर रहकर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसी प्रकार लडकियों मे 28 जनो ने भाग लिया जिनके कुल 5 राउंड मैच स्वीस सिस्टम से 60 मिनट +30 सेकंड से हुए, जिसमें यशस्विनी भट्टाचार्य 5 में से 2 अंक लेकर 16 वें स्थान,हृदयनी शर्मा 5 मे से 1.5 अंक लेकर 24 वें स्थान पर रही। जिन्हें राजस्थान शतरंज संघ के सचिव अशोक भार्गव, चीफ आर्बिटर भगवती लाल शर्मा और चैस पैरंट्स एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार चौधरी,सचिव गौरव छत्रपाल,आयोजन सचिव डॉक्टर ललित भराडिया द्वारा पुरस्कार स्वरूपर प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र भेंट किए गए। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के साथ टीम मैनेजर डॉ. लीना भट्टाचार्य के चित्तौड़गढ़ पहुंचने पर चित्तौड़गढ़ जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष कैलाश भुतडा़,संरक्षक कृष्ण चन्द्र स्वर्णकार,दिनेश ओझा,लोकेश त्रिपाठी,सचिव निलेश बल्दवा, पीयूष काबरा,चं दन जैन, जयेश, आशीष पुरोहित, डॉ.सुशील मेहता, मनोज कुमार वशिष्ठ, लीला आगाल, जया तोषनीवाल, नीलम शर्मा, भूपेंद्र बिहारी व्यास, नदीम शेख, गोविंद कुमार चाँवला, राजेन्द्रसिंह, चेतन गौड़, विष्णु शंकर कुमावत, अली असगर बोहरा, शाकिर शेख, रुपेश स्वर्णकार,प्र हलाद डाड, कमलेश कुमार शर्मा, चेतन शर्मा, प्रवीण सोनी, कमलेश, शुभम बल्दवा, नीरज लढ्ढा, कार्तिक बल्दवा, रितिक गुरनानी, गौरव जागेटिया, शेखर डाड, नारायण सालवी, एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा शतरंज की नन्हे शातिरो की टीम का स्वागत अभिनंदन किया गया।
0 टिप्पणियाँ